Dhoni's retirement ( धोनी का संन्यास )
धोनी का संन्यास
आखिरकार______धोनी युग की समाप्ति भारतीय क्रिकेट से हो गयी। एक ऐसा युग जिसने भारतीय क्रिकेट को सब कुछ दिया वो युग अब इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया है। 15 अगस्त भारतीयों के लिए आजादी का दिन था सुबह से शाम तक जश्न का माहौल था लेकिन शाम 7 बजकर 29 मिनट पर धोनी इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट डालते है कि " 15 अगस्त 7:29 से मुझे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्ड समझा जाय"। ये खबर क्रिकेट फैंस को मायूस कर जाती है कि अब वे अपने चहेते खिलाडी को दुबारा नीली जर्सी में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। इतने बड़े खिलाड़ी का केवल एक पोस्ट के द्वारा सन्यास ले लेना क्या यह उचित हैं ? हम ये जानते है कि धोनी एक अलग तरह के खिलाडी है वो लाइम लाइट से खुद को दूर रखते है जिस तरह से उन्होंने टेस्ट से सन्यास ले लिया था तो ये अपेक्षित था कि उनका जाना कुछ ऐसा ही होगा। लेकिन क्रिकेट तो फैंस के लिए ही होता है तो फिर धोनी पर उनके फैंस का भी हक़ बनता है कि वे अपने चहेते खिलाड़ी को मैदान से बिदाई देते।
धोनी का योगदान भारतीय क्रिकेट में अमूल्य है जिसकी कमी न केवल भारतीय क्रिकेट को बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट को खलेगी। धोनी जैसा धैर्यवान खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को कभी नहीं मिल सकता। धोनी अगर रन न बना रहे हो तो भी उनका सिर्फ मैदान में होना ही विरोधी टीम के लिए खतरे की घंटी होती थी उनका दिमाग हमेशा अपनी प्रतिद्वन्दी से 2 कदम आगे सोचता था। धोनी ने अपने 16 साल के कैरियर में ऐसे ऐसे रिकार्ड्स बनाये है जिनको तोड़ना किसी भी खिलाडी के लिए मुश्किल काम है धोनी के 5 ऐसे रिकार्ड्स जिसे तोडना असंभव नहीं तो मुश्किल जरूर है ----------
1 ) सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी करने वाला खिलाड़ी
धोनी ने सबसे ज्यादा 332 मैच में भारत की कप्तानी की है उन्होंने रिक्की पोंटिंग के 324 मैच में कप्तानी करने के रिकार्ड्स को तोडा था। और मुझे नहीं लगता कि अब यह रिकार्ड कोई तोड़ पाएगा।
2 ) सबसे ज्यादा स्टंपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
धोनी ने टेस्ट में 38 ,वन डे में 120 और टी - ट्वेंटी में 33 स्टंपिंग की है जिसे तोडना किसी भी विकेट कीपर के लिए असंभव सा लगता है या यू कहु की इस रिकॉर्ड को सिर्फ धोनी ही तोड़ सकते हैं।
3 ) सबसे कम मैच खेल कर वन डे का नंबर 1 रैंकिंग प्राप्त करना
धोनी ने अपने सुपर डुपर प्रदर्शन के कारण केवल 42 इनिंग्स के बाद ही ICC वन डे के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए थे,जो अब तक का एक रिकॉर्ड है।
4 ) एक कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड
धोनी ने भारत की कप्तान करते हुए 332 मैचेस में 204 सिक्सेस लगाए है इनसे पीछे रिक्की पोंटिंग है जिन्होंने 324 मैचेस में 171 सिक्स लगाए है।
5) ODI में सबसे ज्यादा मैच छक्के से ख़त्म करने का अनोखा रिकॉर्ड
धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में एक महान फ़िनशर के रूप में जाने जाते है मैच को छक्के से ख़त्म करना मानो उनका एक शौक था उन्होंने ODI में 9 बार मैच को छक्के से समाप्त किया है।
धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में एक भरोसे का नाम था मैच की परिस्थिति कुछ भी हो जब तक धोनी क्रीज़ पर होते थे तो क्रिकेट फैंस को एक उम्मीद होती थी कि वो भारत को मैच जीता देंगे। 2019 ODI WORLD CUP के सेमीफइनल में मैच तो हम पहले 10 ओवर में ही हार गए थे लेकिन जब तक धोनी क्रीज़ पर थे फैंस को उम्मीद थी कि हम मैच जीत जायेंगे और हम जीत भी जाते अगर धोनी रन आउट न हुए होते। मैच में भारत के 5 या 6 विकेट गिर जाते थे तो भी लोग कहते थे अरे अभी धोनी हैं न........ मैच तो हम जीत ही जायेंगे। मैच तो धोनी के पहले भी होते थे और बाद में भी होते रहेंगे बस वो आखिरी बॉल पर मैच का पासा पलटने का भरोसा नहीं होगा। धोनी एक ऐसे प्लेयर थे जिन्होने कई बार तो विकेट के पीछे से मैच का पासा पलटा था वो 2016 वर्ल्ड टी-ट्वेंटी का मैच कौन भूल सकता है ? बांग्लादेश के खिलाफ बांग्लादेश को आखिरी बॉल पर २ रन चाहिए थे तो धोनी ने आखिरी बॉल पर विकेट के पीछे से रन आउट करके भारत को मैच 1 रन से जीता दिया था। इस क्रिकेटर के बारे में जो कुछ भी कहुँ वो कम ही लगता है। धोनी सर आपकी दूसरी पारी के लिए आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।
Biography of mahendra singh dhoni (धोनी की जीवनी)
क्रिकेट या क्रिकेटर से जुडी अन्य जानकारी के लिए आप हमें फॉलो(subscribe) कर सकते है | आप सबको मेरा यह ब्लॉग कैसा लगा इसके बारे आप अपनी टिप्पड़ी जरूर दे और अगर कुछ सुझाव हो उसे तो जरूर से जरूर बताये |
धन्यवाद


Comments
Post a Comment