Dhoni's retirement ( धोनी का संन्यास )
धोनी का संन्यास आखिरकार______धोनी युग की समाप्ति भारतीय क्रिकेट से हो गयी। एक ऐसा युग जिसने भारतीय क्रिकेट को सब कुछ दिया वो युग अब इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया है। 15 अगस्त भारतीयों के लिए आजादी का दिन था सुबह से शाम तक जश्न का माहौल था लेकिन शाम 7 बजकर 29 मिनट पर धोनी इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट डालते है कि " 15 अगस्त 7:29 से मुझे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्ड समझा जाय"। ये खबर क्रिकेट फैंस को मायूस कर जाती है कि अब वे अपने चहेते खिलाडी को दुबारा नीली जर्सी में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। इतने बड़े खिलाड़ी का केवल एक पोस्ट के द्वारा सन्यास ले लेना क्या यह उचित हैं ? हम ये जानते है कि धोनी एक अलग तरह के खिलाडी है वो लाइम लाइट से खुद को दूर रखते है जिस तरह से उन्होंने टेस्ट से सन्यास ले ...