MAHENDRA SINGH DHONI : THE LEGEND
"अनहोनी को होनी कर दे ,होनी को अनहोनी
वर्ल्ड क्रिकेट का एक ही प्लेयर जिसका नाम है धोनी |"
नमस्कार दोस्तो, मेरा नाम माही सिंह है । मै ऐक स्टूडेंट हू़ं | मुझे क्रिकेट के बारे में लिखना पसंद है या यू कहूँ की क्रिकेट ही मेरी लाइफ है|
आज मेरा ब्लॉग एक ऐसे शख्सियत के ऊपर है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाया बल्कि खुद एक छोटे से शहर रांची से पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान बनायीं जिनका नाम है - महेंद्र सिंह धोनी | धोनी भारतीय क्रिकेट फैन के लिए सिर्फ एक नाम नहीं है ये एक भावना है |
महेंद्र सिंह धोनी ने एक कप्तान के रूप में क्रिकेट की दुनिया की प्रत्येक ट्रॉफी को हासिल किया है | एक बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में उनका कोई सानी नहीं है धोनी भारतीय क्रिकेट के ही नहीं वर्ल्ड क्रिकेट के एक बहुत बड़े सुपरस्टार है | वे क्रिकेट प्रसंसको के दिल व धड़कन है | उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में एक प्लेयर के रूप में ऐसे ऐसे रिकॉर्ड हासिल किये है जो सभी प्लेयर्स का सपना होता है इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद उनके अंदर कोई ईगो दिखाई नहीं देता ,वे हमेशा जमीनी स्तर से जुड़े हुए व्यक्ति नजर आते है | धोनी सर हम सबके के लिए एक प्रेरणास्वरूप है वे हर परिस्थिति में अपने आपको शांत रखते है उनका यही स्वाभाव मैच के किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय लेने में उनकी मदद करता है उनकी यही खूबी उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग करती है| हमने कई बार देखा है कैसे धोनी ने अपने सही फैसले के द्धारा भारत को मैच जिताया है -चाहे वो २००7 का टी ट्वन्टी वर्ल्ड कप का लास्ट ओवर जोगिन्दर शर्मा से डलवाना रहा हो या २०11 एकदिवसीय वर्ल्ड कप के फाइनल में ऊपर बैटिंग करना रहा हो | ऐसे कई मौके हमे धोनी के क्रिकेट करियर में देखने को मिले है जब उन्होंने अपने आप को स्पेसल साबित किया है |
धोनी भारतीय क्रिकेट के एक अमूल्य खिलाडी है इन्होने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया ,ऐसे खिलाड़ी सदियों में कभी कभार जन्म लेते है | क्रिकेट फैन्स उन्हें प्यार से कैप्टैन कूल और माही के नाम से बुलाते है |
Biography of mahendra singh dhoni (धोनी की जीवनी)
क्रिकेट या क्रिकेटर से जुडी अन्य जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते है | आप सबको मेरा पहला ब्लॉग कैसा लगा इसके बारे आप अपनी टिप्पड़ी जरूर दे और अगर कुछ सुझाव हो उसे तो जरूर से जरूर बताये |
धन्यवाद |
MAHENDRA SINGH DHONI :THE LEGEND
Hello friends, My name is Mahi Singh. I am a student. I like to write about cricket or should I say cricket is my life.
Today my blog is on a person who not only brought Indian cricket to the top of his hard work and dedication but also made a different identity in the whole world from a small town Ranchi, whose name is - Mahendra Singh Dhoni | Dhoni is not just a name for an Indian cricket fan, it is a feeling.
Mahendra Singh Dhoni has achieved every trophy in the cricket world as a captain. He has no match as a batsman and wicketkeeper, Dhoni is a big superstar not only of Indian cricket but also of world cricket. He is the heart and heartbeat of the cricket fans. He has achieved such records as a player in world cricket, which is the dream of all players, despite being such a big superstar, no ego is seen in him, he always seems to be connected to the grassroots. Dhoni sir is an inspiration to all of us, he keeps himself calm in every situation, his nature helps him to take the right decision in any situation of the match, his quality distinguishes him from other players. We have seen many times how Dhoni has won the match to India through his right decision - whether he is going to get the last over of the T20 World Cup of 2007 with Joginder Sharma or batting above in the final of the 2011 ODI World Cup. We have seen many such occasions in Dhoni's cricketing career when he has proved himself to be a special player.
Dhoni is an invaluable player of Indian cricket, he gave a lot to Indian cricket, such players are born occasionally in centuries. Cricket fans affectionately call him Captain Cool and Mahi.
Biography of mahendra singh dhoni (धोनी की जीवनी)
For other information related to cricket or cricketer, you can follow us. You should definitely give your comments about how you liked my first blog and if you have any suggestions, then definitely tell it.
Thank you.


Comments
Post a Comment